दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ बुधवार को करीब 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने दुमका उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित कर बहाली प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। इस दौरान युवा नेता सह समाजसेवी निखिल मुर्मू भी अभ्यर्थियों के साथ मौजूद रहे। निखिल मुर्मू ने कहा कि दुमका जिले में होमगार्ड बहाली के लिए अभ्यर्थियों ने नवंबर 2025 में आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लगभग एक साल बीत गया, लेकिन जिला प्रशासन अब तक शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने करीब छह बार उपायुक्त से मिलकर लिखित आवेदन के माध्यम से परीक्षा आयोजित कराने की मांग की, ल...