दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: हंसडीहा पुलिस ने हार्डवेयर दुकान में चोरी के मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला गांव निवासी प्रदीप लैया (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हंसडीहा के बभनखेता गांव निवासी एवं हार्डवेयर दुकान संचालक संतोष यादव ने 3 जून को थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटर चोरी का मामला दर्ज कराया था। आवेदन के आधार पर हंसडीहा थाना में कांड संख्या 54/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में संलिप्त युवक हंसडीहा स्थित कादर टोला के समीप घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर ल...