दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं और सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हरिपुर बाजार पंचायत में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में उपस्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अंजली कुमारी ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना, कृषि ऋण योजना स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं को बैंकिंग लाभ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर कई ग्रामीणों का नया बैंक खाता खोला गया एवं आधार को बैंक खाते से लिंक और केवाईसी अपडेट भी की गई। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित तरीके से डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करने...