दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत हथियापाथर के एक होटल में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही दो चोर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी के 8 मोबाइल को बरामद किया है। चोरी की यह घटना 14 अगस्त की रात में हुई थी। इस संबंध में होटल के मालिक मनोज मंडल ने मुफस्सिल थाना में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। होटल मालिक का बयान था कि चोर ने उनके दुकान के ताला तोड़कर अंदर घुसा और कर्मचारियों के 5 मोबाइल को चुरा लिया। होटल में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज को देखा और दोनों चोरों की पहचान की। पता चला कि दोनों चोर शहर के रसिकपुर बढ़ई पाड़ा का ही ...