Dumka News: स्व. लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल का खिताब बीरभूम के नाम पेनल्टी में 4-3 से जीता फाइनल
दुमका, अगस्त 22 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।एसपी कॉलेज के पीजी खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवारको खेला गया। रोमांचक फाइनल में बीरभूम की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में एएल दुमका को 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों टीमों ने कई आक्रामक हमले किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। अंत में निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बीरभूम के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए टीम को विजेता बनाया। फाइनल देखने के लिए मैदान में हजारों खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी थी। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता बीरभूम टीम को 3 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता एएल दुमका टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.