दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रिय अंजली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिटिकबोना में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दीनबंधु रक्षित, डाक्टर अभिषेक कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं आवश्यक दवा उपलब्ध कराई। इस मौके पर कुल 126 छात्रों की चिकित्सा जांच की गई। इस दौरान छात्रों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन मस्तिष्क का वास होता है। छात्रों को साफ सफाई, पौष्टिक आहार के उपयोग एवं बाजार में मिलने वाले रासायनिक पदार्थ से निर्मित जंग फूड से दूर रहने की बात कही गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, विद्यालय चिकित्सा ...