दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में गोद भराई एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने की। इसमें विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल रहे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण, नवजात शिशु की देखभाल तथा जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने के महत्व पर विस्तार से ...