Dumka News: स्वर्ण पदक की अंतिम मेधा सूची जारी
दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह 2026 के अंतर्गत स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम मेधा सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया है कि वे सूची में अंकित अपने नाम, महाविद्यालय, मेधा क्रम और पंजीकरण संख्या की जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो छात्र अपना आपत्ति पत्र संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर 22 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा और विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. इंद्रनील मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.