दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भालसुमर पंचायत के डेलीपाथर ग्राम निवासी स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा रामगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके पति द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान, त्याग एवं बलिदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह भी कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन की सुख-सुविधाओं की परवाह किए बिना संघर्ष किया। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता एवं सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहे ...