दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार मसलिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कन्या मध्य विद्यालय मसलिया के प्रागण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: शहरग्राम में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजितजलसहियाओं की भूमिका मौके पर मसलिया गांव की जलसहिया चैताली दत्ता, नगरपाथर गांव की जलसहिया रीता देवी एवं अमराथोल गांव के जलसहिया छाया देवी ने सामूहिक रूप विद्यालय परिसर में कई जगह जमा कचड़ा को साफ किया। प्रखंड समन्वयक प्रेम मुर्मू ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामस्तर पर या सार्वजनिक स्थल जैसे विद्यालय, आगनबाड़ी, पंचायत भवन, सरकारी भवन, धार्मिक स्थान...