दुमका, सितम्बर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में सोमवार को सेंट्रल बैंक दुमका में स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को लोक अदालत की उपयोगिता, विधिक अधिकारों तथा विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान स्थायी लोक अदालत के सदस्य नीता कुमारी तथा काजल कुमारी ने उपस्थित लोगों को बताया गया कि लोक अदालत विवादों के वैकल्पिक समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, जहां पक्षकार आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे समय एवं धन की बचत होती है तथा पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है। यह भी पढ़ें- आम जनता को स्थायी लोक अदालत के लाभ और कार्य प्रणाल...