दुमका, जुलाई 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई की ओर से पार्टी का 30 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के चांद-भैरव ब्लॉक में जिलाध्यक्ष डा. अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष डा. अमरेन्द्र कुमार यादव ने पार्टी का ध्वजारोहण कर एवं पार्टी के सिद्धांतों, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा संविधान की रक्षा के प्रति निष्ठा का संकल्प दिलाकर की। इसके उपरांत केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्तावों में सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रखंड एवं पंचायत कमिटियों के पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण, झारखंड ...