दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमरो पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छोटा डुमरिया के रसोई घर से चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्राचार्य संतु राय ने बताया कि घटना 18 अक्तूबर की रात की है। अज्ञात चोरों ने रसोई घर में लगा ताला तोड़कर अंदर रखे दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, कड़ाही, जग सहित मध्याह्न भोजन बनाने की अन्य सामग्री चोरी कर ली। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने 23 अक्तूबर को मसलिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य ने बताया कि रसोई घर में ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपया है। वर्तमान समय मे बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...