दुमका, सितम्बर 30 -- Dumka News: प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया में बुधवार को 17 स्कूली छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस संबंध में बीआरपी मुकेश कुमार ने बताया कि बालक मध्य विद्यालय मसलिया में अष्टम वर्ग में अध्ययनरत दूर दराज के कुछ छात्राएं साइकिल से वंचित था। जिससे बीपीएम ऊषा किरण हांसदा की उपस्थिति साइकिल का वितरण किया गया। निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को काफी खुशी देखा गया। इस संबंध में छात्राओं ने बताया कि हमलोग दूर दराज के गांव से पैदल ही विद्यालय आते थे। साइकिल मिलने से समय की बचत के साथ साथ शारीरिक श्रम से राहत मिलेगी। इस मौके पर बालक मध्य विद्यालय के शिक्षक अजय दे भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...