दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड में दो एवं सरैयाहाट प्रखंड में सड़क निर्माण की एक योजना का शिलान्यास गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे करेंगें। उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश मंडल ने बताया कि 04 अक्तूबर को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जरमुंडी प्रखंड में दो तथा सरैयाहाट प्रखंड में एक सड़क का निर्माण कराया जाना है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा लोगों को प्रखंड मुख्यालय, बाजार, विद्यालय, अस्पताल समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र की सं...