Dumka News: सेविका-सहायिका नदारद, 19 बच्चे पोषाहार से वंचित
दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के लहरजोरिया आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह चरमराई दिखी। केंद्र में नामांकित 19 बच्चे पोषाहार, पढ़ाई और खेल-कूद से वंचित रह गए, क्योंकि सेविका, सहायिका और पोषण सखी तीनों ही नदारद थीं। सुबह केंद्र पहुंचकर देखा गया तो दरवाजा खुला था। बच्चों के बैठने के लिए दरी बिछी थी और सेविका के लिए कुर्सी भी लगी थी, लेकिन न तो कोई बच्चा था और न ही कोई कर्मी। नियमतः आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे खुलकर 1 बजे बंद होना चाहिए, पर साढ़े दस बजे तक भी वहां सन्नाटा पसरा था। करीब सवा दस बजे महिला पर्यवेक्षिका लाता किरण किस्कू से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि केंद्र में सेविका का पद रिक्त है। सहायिका छुट्टी पर हैं और पोषण सखी बच्चों को बुलाने गई हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.