दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को दुमका इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो उपस्थित थे। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सबको सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना होगा तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण दे पाएंगे। सेवा कार्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय पदाध...