Dumka News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रयाग यादव का निधन, क्षेत्र में शोक,
दुमका, अक्टूबर 26 -- प्रयाग यादव का निधन और शिक्षा जगत में योगदान Dumka News: जामा। जामा थाना क्षेत्र के बागझोंपा गांव निवासी एवं राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जरमुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रयाग यादव (78) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे वर्तमान में दुमका में रह रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब 10 वर्ष पूर्व हो गया था।जानकारी के अनुसार, प्रयाग यादव रविवार को अपने जामा स्थित आवास आए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जामा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। हालांकि, दुमका ले जाने के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दुमका के विजयपुर स्थित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.