दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल महारो में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वतन राज एवं मिस क्रिस्टीना के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर जॉन फेलिक्स थे। विद्यालय के प्राचार्य फादर हिलेरी डी. सूजा, एस.जे. ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। जिसके बाद विद्यालय के ईको क्लब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ईको क्लब के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित समूह नृत्य तथा धरती मां की पुकार नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 5 ए की छात्रा तनु दत्ता ने अपने भाषण मे...