दुमका, नवम्बर 9 -- Dumka News: दुमका। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर के खूंटा बांध छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। छठ पूजा समिति और स्थानीय कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। इस वर्ष खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां खास होंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: बर नदी छठ घाट पर गंगा आरती का होगा आयोजन, सफाई और सजावट की तैयारी तेज घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के...