दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुसनिया डंगाल में इन दिनों करेला की खेती जोरों पर है। जिले भर में सबसे ज्यादा करेला उत्पादन यहीं होता है। गुमरो, मसानजोर और बास्कीडीह पंचायत के किसान ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर बीज बुवाई में जुट गए हैं। सुसनिया में लगभग 150 एकड़ जमीन पर मोहाडीह, खेड़बोना, जेरूवा, पारबाद, सिरमा काजल, धोखारा, करमाटांड़, रांगा मटिया आदि गांव के किसान उन्नत किस्म की करेला खेती कर रहे हैं। यह क्षेत्र करेला उत्पादन का हब बन चुका है। सीजन में यहां से बड़े पैमाने पर करेला देवघर, जामताड़ा, धनबाद के अलावे दूसरे जिलों और पश्चिम बंगाल, बिहार राज्यों में भेजा जाता है। किसानों ने बताया कि वे मोटी रकम खर्च कर खेती करते हैं। बीज, खाद, कीटनाशक और जुताई पर हजारों रुपये लग जाते हैं। लेकिन कृषि विभाग से ...