दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले अल्पाहार एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीएचसी के अधीन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बिजली, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा विकास निधि से होने वाले सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जाएं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बरहेट में ...