दुमका, अगस्त 21 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी की डिजाइन बनाई। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में भारतीय संस्कृति और कला के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Mathura News: मेहंदी प्रतियोगिता के साथ हुआ सावन महोत्सव यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मेहंदी प्रतियोगिता में अरसला खानम ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Dumka News: ...