दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में छात्राओं ने रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय में वर्षों से परंपरा है कि छात्राएं हाथों से राखी बनाकर उन कर्मियों और जवानों को बांधती हैं जो ड्यूटी के कारण घर नहीं जा पाते। कार्यक्रम में नगर थाना इंस्पेक्टर अशोक राम, ग्राम पुलिस पिंटू मिरनल मरांडी, झारखंड पुलिस के गोपाल यादव, 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी के सूबेदार रामप्रसाद मंडल, हवलदार लायकत हुसैन, हवलदार अजब सिंह, पोस्टमास्टर फिलिप मुरमू सहित कई अतिथि मौजूद रहे। स्वागत गीत के बाद सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत भगत और अतिथियों ने पर्यावरण रक्षा के संदेश के साथ एक पेड़ को राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Dumka News: राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय में थाली डेकोरेशन और...