Dumka News: साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर हादसा टला, सड़क किनारे उतरी यात्री बस
दुमका, अगस्त 27 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।साहेबगंज-गोबिंदपुर राज्यमार्ग पर मसलिया थाना क्षेत्र के लहजोरिया तिरछी मोड़ के समीप बुधवार देर रात करीब एक बजे यात्री से भरी आशीर्वाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। बताया जाता है कि रात में बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क किनारे लगे तीखे मोड़ के संकेतक को तोड़ते हुए नीचे लुढ़क गई। घटना के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। बस जिस स्थान पर जाकर फंसी, उससे महज करीब पांच फीट की दूरी पर 33 हजार वोल्ट का विद्युत डीपी लगा हुआ था। यदि बस डीपी से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मसलिया थाना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रात से ही एक चौकीदार को बस की निगरानी में तैनात कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.