Dumka News: सावन के 28वें दिन बासुकीनाथ में 78,986 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
दुमका, अगस्त 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 अब दो दिन शेष रह गया है। 28 अगस्त को पूर्णिमा के मौके पर रक्षा बंधन के साथ ही सावन समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पूर्णिमा के दिन भी बाबा बासुकीनाथ में जलार्पण को लेकर एक लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद प्रशासन को है। भले ही राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 अब अंतिम पड़ाव में है, पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व सुगमता के साथ कांवरियों के जलार्पण कराए जाने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी गई है। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के 28वें दिन बुधवार को भी बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बुधवार को शाम 5 बजे तक कुल 78,986 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। जबकि शीघ्रदर्शनम से 1850 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। शीघ्र दर्शनाम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.