Dumka News: सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद बेटियों को दी विदाई सामग्री
दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।सामाजिक संस्था सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग की अपनी मुहिम के तहत दो कन्याओं को आवश्यक विदाई सामग्री प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया। फाउंडेशन की ओर से सरैयाहाट प्रखंड के बारीडी गांव निवासी पूजा कुमारी के विवाह अवसर पर ट्रंक, रजाई, बेडशीट, तकिया, मच्छरदानी, 50 पीस स्टील बर्तन सेट, वर-वधू के वस्त्र, सिंगार बॉक्स समेत अन्य गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराई गई। पूजा कुमारी का विवाह गोड्डा जिले के पथरा गांव निवासी चंदन कुमार के साथ संपन्न हुआ।
विवाह में सहयोग वहीं हंसडीहा क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी साजिदा खातून के विवाह में भी फाउंडेशन ने सहयोग करते हुए ट्रंक, रजाई, बेडशीट, तकिया, मच्छरदानी, 50 पीस स्टील बर्तन सेट, वर-वधू के वस्त्र, चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.