Dumka News: साइबर ठगों ने स्कैनर भेज बाइक मालिक से की हजारों रुपए की ठगी
दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। साइबर ठगों ने अब नए नए ढंग से लोगों को अपने जाल में फंसाने का तरकीब अपना लिया है। मसलिया थाना क्षेत्र के मसानजोर गांव के एक बाइक मालिक को साइबर अपराधियों ने खुद को बाइक शोरूम का कर्मी बताकर किस्त माफी का लालच देकर ऑनलाइन पेमेंट भुगतान करने के लिए स्कैनर भेजकर उससे पैसे ट्रांसफर करा लेने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में बाइक मालिक ने थाना को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। जानकारी के अनुसार मसानजोर गांव निवासी निमाई राय ने करीब दो माह पहले फतेहपुर स्थित शिव दुर्गा ऑटो शोरूम से किस्त पर टीवीएस एक्सेल मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक की मासिक ईएमआई 2,848 रुपये निर्धारित थी। इसी दौरान साइबर ठगों ने निमाई राय के मोबाइल नंबर पर फोन किया। ठगों ने खुद को शिव दुर्गा ऑटो शोरूम का कर्मचारी बताया और बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.