दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। नवदुर्गा की झांकी, छठ महापर्व की प्रस्तुति और 'तारों की पाठशाला' में विज्ञान का अनूठा अनुभव। वहीं, जलेबी रेस से लेकर वॉलीबॉल के मुकाबलों तक प्रतिभागियों में उत्साह दिखा। वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति, हंसडीहा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 2.0 एवं खेलकूद महोत्सव में बुधवार को उत्सवी माहौल रहा। मंगलवार और बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी, छठ महापर्व और हल्दी संस्कार पर आधारित प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नशा मुक्ति पर प्रस्तुत लघु नाटिका के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, सोलो डांस, ग्रुप डांस, गायन और रैंप वॉक में प्रत...