दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: काठीकुंड के जनजातीय व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के बालक छात्रों के लिए बुधवार को बड़ी सौगात मिली। काठीकुंड 2 हाई स्कूल परिसर में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड के तीन मंजिला छात्रावास का निर्माण कराया गया। तेज बारिश के बीच सांसद नलिन सोरेन और विधायक आलोक कुमार सोरेन ने संयुक्त रूप से छात्रावास की आधारशिला रखी। शिलान्यास के दौरान सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज से आने वाले छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...