दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रखंड के वृन्दाबनी पंचायत के वृन्दाबनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 में शनिवार को सहायिका चयन को लेकर आम सभा की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका,एएनएम,पंचायत के मुखिया,शिक्षक समेत पोषक क्षेत्र के काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार के द्वारा विभाग के द्वारा निर्गत नियम से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही पोषक क्षेत्र की भी जानकारी दी गई। आमसभा में सहायिका चयन के लिए कुल 5 आवेदन सौंपा गया। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास एवं उम्र 18 से 35 के बीच था। आवेदन पत्रों की संवीक्षा की गई। ज्ञात हो कि इस केंद्र की सहायिका कार्यरत रहते ही निधन हो गया था। और विभागीय नियमानुसार मृतक की आश्रित कल्याणी मरांडी को सर्वसम्मति से...