दुमका, जुलाई 19 -- Dumka News: दुमका। प्रतिनिधि सहायक आचार्य का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नये जिला शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण यादव से उनके कार्यालय में मिलकर बुके एवं मिठाई भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान डीएसई द्वारा प्रतिनिधिमंडल से कई जानकारी भी ली गयी। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरे ऊर्जा के साथ विद्यालय में पठन पाठन के लिये प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कई प्रखंडों में सर्विस बुक सत्यापन के कार्यों में धीमी प्रगति पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। साथ ही एचआरएमएस पोर्टल पर सहायक आचार्य पोस्ट नहीं दिखने एवं छूटे शिक्षकों के वेतन भुगतान पर भी बात रखी गयी। इस मौके पर सहायक आचार्य विकास ठाकुर, मोहम्मद असगर अली खान, धर्मेन्द्र कुमार राय, मनोज कुमार साह, अंजनी कुमार, पूर्णेन्दु मोहन झा, मनोज कुमार, शंकर झा, प्रीतम सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।-फोटो-18दुम...