दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के बारापलासी संकुल संगठन में शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग के जेएसएलपीएस द्वारा संचालित बारापलासी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक डॉ लुइस मरांडी शामिल हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा के दौरान पिछले वर्ष के कार्यों, वित्तीय प्रगति, आजीविका गतिविधियों तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल स्तरीय महासंघ के लेखापाल ने चार्ट के माध्यम से वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट एवं वार्षिक प्रगति प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संगठन की सक्रिय सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मान...