दुमका, अगस्त 23 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट में शनिवार की शाम करीब छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। बताये कि कि बीते दो दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित था। दिनभर तेज धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं, गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। यह भी पढ़ें- Banka News: जिलेभर में गरज के साथ मूसलाधार वर्षा ने विगत 3 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दिलाई लोगों को राहत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।शनिवा...