दुमका, जुलाई 6 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर विजय प्रकाश मरांडी ने रविवार को बिना चालान ढुलाई कर रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर गोपीकांदर की थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गोपीकांदर थाना की पुलिस ने जब्त गिट्टी लदे ट्रैक्टर को गोपीकांदर थाना ले जाकर रखा है। यह ट्रैक्टर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगाटोला गांव निवासी जेम्स मुर्मू का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर के चालक रंगाई देहरी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक के कहने से मुसना स्थित क्रेशर से एक ट्रैकर गिट्टी लोड कर घर के जरूरी काम के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान गोपीकांदर प्रखंड के सीओ सह बीडीओ ने विजय प्रकाश मरांडी ने दुर्गापुर गांव के समीप पकड़ कर जब्त कर लिया। इस संबंध में सीओ सह बीडीओ से मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया...