दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: एसपी कॉलेज के पीजी खेल मैदान में सोमवार को स्वर्गीय लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। स्व. लाल हेंब्रम के नाम पर हो रही यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरणा देगी। सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। झामुमो जिलाध्यक्ष शिवा बास्की ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। हमारा ...