Dumka News: सफलता : मुजफ्फरपुर से चोरी की स्कार्पियो बरामद, एक गिरफ्तार
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर से चोरी हुई एक स्कार्पियो को पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर के करजा थाना अंतर्गत भगवतपुर निवासी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ दुमका लेकर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार दुमका शहर से लगातार हो रही स्कार्पियो चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहले भागलपुर और मुंगेर सहित अन्य जगहों पर छानबीन करते हुए मुजफ्फरपुर पहुंची। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन करजा थाना क्षेत्र के भगवतपुर में मिला। इसके बाद दुमका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.