दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका शहर से लगातार हो रही वाहनों की चोरी के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी कॉलेज के पास से चोरी हुई काले रंग की स्कार्पियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जुलाई माह में रसिकपुर बड़ा बांध तालाब के पास से चोरी हुई सफेद स्कार्पियो को बिहार के मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना अंतर्गत मेग रतवारा गांव निवासी राम विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वाहन बरामदगी का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को रसिकपुर बड़ा बांध तालाब के पास से सफेद रंग की स्कार्पियो (जेएच04एए-1414) चोरी हो गई थी। वाहन मालिक दिलीप कुमार राउत ने इस संबंध में नगर थाना में प्राथम...