दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दम घुटने से छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मंगलवार की सुबह दुमका सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बच्ची के परिजनों के रोने-बिलखने से पूरे अस्पताल परिसर में मातम पसरा रहा। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृत बच्ची के पिता प्रकाश सिंह एवं अन्य रिश्तेदारों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल लाने पर चिकित्सक इलाज करने से कतराते हैं। मरीजों को कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह भेजकर टाल-मटोल किया जाता है। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण ही उनकी बच्ची की जान चली गई।

बेहराबांक गांव में दम घुटने की घटना गौरतल...