दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के पाथरा मोड़ के समीप भीषण रोड हादसे में एक युवक का दर्दनाक मौत हो गया है। यह घटना मंगलवार शाम की है। दो बाइक की जोरदार टक्कर में यह हादसा हुई है। घटना में इसी थाना क्षेत्र के रागडीह गांव के 19 वर्षीय युवक रूबी सोरेन का दर्दनाक मौत हो गया है। जबकि इसी थाना क्षेत्र के शिलाजुड़ी गांव के नमिता मंडल व सुब्रत दे बुरी तरह से घायल हो गया है। सुब्रत मंडल का दो उंगली कटकर रोड पर ही गिरा हुआ है। हादसे में गोविंद सोरेन भी घायल हुए है। सभी घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना के सूचना पर रानेश्वर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और सभी घायल को उठाकर सीएचसी रानेश्वर में भर्ती कराई। अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉ आजाद शेखर पंडित रूबी सोरेन को मृत घ...