Dumka News: सड़क हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत
दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-गोड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगवारा गांव के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगवारा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी की सबसे छोटी पुत्री जुबेदान खातून उर्फ छोटी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जुबेदा खातून सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गोड्डा की ओर से हंसडीहा की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.