दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: सड़क में जमा गंदा पानी शरीर में पड़ जाने से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घर में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गए है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना लखीकुंडी में हुई।

पहला पक्ष का आरोप पहले पक्ष के 50 वर्षीय आशोक कुमार केशरी का आरोप है कि वह रोड के किनारे खड़े थे। इसी बीच अफाक अंसारी नाम का एक युवक टोटो चलाते हुए तेज गति से गुजरा। उसके टोटो से सड़क में जमा गंदा पानी उनके छीड़ गया, जिस कारण उनके पेंट और शर्ट गंदे हो गए। उन्होंने जब विरोध प्रकट किया तो उक्त युवक तुरंत टोटो को मौके पर रोका और मारपीट करने के लिए ऊतारु हो गया। पुत्र एवं परिजन किसी तरह से बीच-बचाव कर आरोपी युवक को वापस भेजा। कुछ देर बाद उक्त युवक क...