दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका पुलिस केन्द्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश पासवान (57) 12 अगस्त की रात करीब 7.45 से लापता है। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक योगेश्वर उरांव ने नगर थाना में सहायक अवर निरीक्षक के लापता होने की सनहा दर्ज कराई है। बताया जाता है कि सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश पासवान 12 अगस्त की रात में अपने आवासन से सरकारी मेस में खाना खाने के लिए निकले थे, पर देर रात तक वे अपने निवास स्थल पर नहीं पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने रात में ही एएसआई की तलाश शुरू कर दी, पर वे कहीं नहीं मिले। पुलिस कर्मियों ने बताया कि एएसआई शरीर से बहुत ही कमजोर है। लिखित आवेदन पर नगर थाना की पुलिस ने गुमशुदगी की सनहा दर्ज करते हुए लापता एएसआई की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई ओम प्रकाश पासवान बिहार के मुंगेर जिला के लक्ष्...