दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शहर के एक निजी होटल में मंगलवार को संवेदक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्यामल सिंह ने की, जिसमें जिले भर से सैकड़ों संवेदक मौजूद रहे। बैठक में संवेदकों ने सरकार की नई नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा निर्गत पत्रांक 197 और पत्रांक 2506 को रद्द करने की मांग को लेकर दुमका संवेदक संघ ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। संघ का कहना है कि इन दोनों पत्रों के लागू होने के बाद जिले के सभी संवेदकों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है और एकरारनामा के विरुद्ध हजारों करोड़ रुपये का भुगतान फंसा हुआ है। संवेदकों ने मांग की है कि पूर्व की व्यवस्था के तहत ही माइनिंग चालान और रॉयल्टी राशि की कटौती की जाय, ताकि लंबित भुगतान हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में...