दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: विजयादशमी व दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति (राधा माधव मंदिर, गिलानपाड़ा दुमका) द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने हिजला स्थित वृद्धाश्रम (वृद्धा आश्रम) पहुंचकर वहां रह रही वृद्ध माताओं के बीच साड़ी का वितरण किया और उनका आशीर्वाद लिया। ​बताते चलें कि हिजला स्थित यह वृद्धाश्रम जन लोक कल्याण परिषद द्वारा संचालित है, जिसे जिला समाज कल्याण दुमका (झारखंड) का सहयोग प्राप्त है। त्योहार की खुशी में अपनों के साथ की कमी महसूस न हो, इसी भावना के साथ समिति के सदस्यों ने माताओं को नई साड़ियां भेंट कीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पारडीह स्कूल मैदान में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा का विसर्जन इस दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्...