दुमका, जुलाई 21 -- Dumka News: दुमका। इस्कॉन दुमका द्वारा आयोजित श्रीजगन्नाथ महोत्सव एवं मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) महोत्सव का आज पांचवां दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी सात दिवसीय प्रवास के लिए मौसीबाड़ी में विराजमान हैं। पांचवें दिन भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंगला आरती, राजभोग आरती, संध्या आरती एवं भगवान के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव की एक विशेष पहल के तहत इस्कॉन दुमका द्वारा प्रतिदिन दुमका जिला के प्रतिष्ठित एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान स्वरूप उन्हें श्रीमद भगवत गीता भेंट कर उनके समाज सेवा और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भक्ति और सा...