Dumka News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 33 हजार श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ में किया जलार्पण
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में कांवरियों एवं स्थानीय भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही बाबा नगरी बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी। अहले सुबह सरकारी पूजा के बाद जैसे ही पट खुला, कांवरियों का सैलाब जलार्पण के लिए उमड़ पड़ा। बिहार, बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण शुरू किया। दोपहर तक कतार शिवगंगा से लेकर संस्कार मंडप तक पहुंच गई थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को करीब 55 हजार भक्तों ने जलार्पण किया है। वहीं जन्माष्टमी पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, थाना प्रभारी समेत मंदिर प्रशासन की टीम सुबह से ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.