Dumka News: श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई बाबा पहाड़ की पूजा-अर्चना
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत गुमरो पहाड़ की तलहटी में स्थित बाबा पहाड़ की पूजा-अर्चना मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से की गई। बाबा पहाड़ की पूजा गुमरो राज परिवार के सदस्यों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि बाबा पहाड़ की पूजा आसपास के गांवों में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए की जाती है। पहाड़ के जंगलों में खतरनाक जीव-जंतुओं के प्रकोप से भी बाबा की पूजा के बाद शांति मिलने की ग्रामीणों में आस्था है। यह पूजा करीब 600 वर्षों से होती आ रही है। पहले पूजा पहाड़िया राजा द्वारा की जाती थी, लेकिन राजसत्ता में परिवर्तन के बाद सिंह परिवार के सदस्य इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पीटीपीएस कन्नौदा गढ़ा में धूमधाम से हुई मां मनसा की पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.