दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया के झिलवा गांव एवं आसपास के गांवों से मंगलवार को करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक उत्साह के साथ झीलेश्वर बाबा मंदिर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने 12 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध नूनबिल नदी से कलश में पवित्र जल भरकर झीलेश्वर बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव करीब 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए झीलेश्वर बाबा मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Dumka News: झिलवा से नूनविल नदी तक गूंजा बोल-बमयात्रा का महत्त्व रास्ते भर श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते रहे। डीजे एवं अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। झीलेश्वर बाबा मंदिर प...