दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार की देर रात तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अच्छी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात की गई थी। गुरुवार को दुमका के कई पूजा पंडालों सहित अन्य जगहों की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में काफी महिलाओे ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नम आखों से मां को विदाई दी। वहीं दुमका के कई पूजा स्थल ऐसे हैं जो शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन करेगें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों की टोली ने जमकर डांस किए। एकादशी को गुरुवार होने के कारण प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। यह भी पढ़ें- Munger News: बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा...